Ro no D15139/23

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पद हेतु 07 फरवरी को होगी कौशल परीक्षा

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY जिला खनिज संस्थान न्यास सरगुजा अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पदों हेतु अहर्ताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त प्रक्रिया अन्तर्गत  लिखित परीक्षा 03 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में पात्र 38 अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा शेष 28 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में प्रतिभागिता की गई। प्रतिभागी 28 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थी उत्तीर्ण तथा 13 अनुत्तीर्ण पाए गए। जिसका प्रकाशन जिले के वेबसाईट www.surguja.nic.in   एवं कार्यालय के सूचना पटल में किया गया है।

जिले के अपर कलेक्टर ने बताया लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के पर्यवेक्षण में 07 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे लाईवलीहुड कॉलेज गांधी चौक अम्बिकापुर में किया गया है। लिखित परीक्षा में केवल उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही सम्मिलित हो सकेंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। कौशल परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगा, कौशल परीक्षा हेतु निर्धारित अंक 30 है।

परीक्षा हेतु आवश्यक निर्देश-
अभ्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या अन्य कोई ऐसी वस्तु जिसमें परीक्षा हेतु व्यक्तिगत लाभ हो सकता है, साथ में रखना वर्जित रहेगा।परीक्षार्थी निर्धारित समय से आधा घण्टा पूर्व परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट www.surguja.nic.in का निरंतर अवलोकन करते रहें, अन्य किसी माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचना नहीं दी जाएगी।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब