Ro no D15139/23

अंतरिक्ष से जनजीवन तकरू जशपुर में गगन यात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप देश देखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत

 अंतरिक्ष यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन  शुभांशु शुक्ला जशपुर प्रवास के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देश देखा के समीप स्थित केरेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान ग्रुप कैप्टन श्री शुक्ला ने देशदेखा समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद चखा। परंपरागत स्वाद और आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रवास में यह समय मेरे लिए सबसे यादगार रहा। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में विकसित होम-स्टे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पारंपरिक स्वाद ने जीता दिल –
इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा चीला, गुलगुला भजिया, अरसा, पीठा, चेचगुड़ा, सरलागुड़ा, लालभाजी, आलू-सेम की सब्जी एवं टमाटर की चटनी जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने व्यंजनों के स्वाद, शुद्धता और पारंपरिक शैली की खुले दिल से प्रशंसा की।
ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर सकारात्मक संदेश –
उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिले में होम-स्टे की यह पहल पर्यटन के साथ-साथ रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन सकती है। स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है, और केरेगांव का यह प्रयास उसी दिशा में प्रेरणादायक कदम है। इस अवसर पर कलेक्टर  रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार, वनमण्डलाधिकारी  शशि कुमार, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस मुलाकात को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में होम-स्टे आधारित पर्यटन स्थानीय संस्कृति, खान-पान और जीवनशैली को मंच प्रदान कर रहा है, और गगनयात्री शुभांशु शुक्ला जैसे राष्ट्रीय व्यक्तित्व की सराहना ने इस पहल को नई पहचान और ऊर्जा प्रदान की है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….