Ro no D15139/23

जिले में अब-तक 21 लाख 15 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी 35 हजार 393 किसानों ने समर्थन मुल्य पर बेचा धान

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य शासन के निर्देशानुसार किसान हितैषी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित जारी है। जिला प्रशासन की प्रभावी निगरानी एवं विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर शासन की योजना का लाभ ले रहे हैं।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक कुल 21,15,962.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं संबंधित मिलों एवं परिवहन एजेंसियों द्वारा 5,68,040 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है, जिससे उपार्जन केन्द्रों पर भंडारण एवं खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनी हुई है।
धान विक्रय हेतु जिले में कुल 60,332 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 35,393 किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। किसानों की सक्रिय सहभागिता से उपार्जन केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाएं सरल, सुगम एवं भरोसेमंद सिद्ध हो रही हैं।
इसके साथ ही खरीदी प्रक्रिया के दौरान रकबा समर्पण की कार्यवाही भी नियमानुसार संपन्न की जा रही है। जिले में 11,121 किसानों द्वारा कुल 645.89 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया। यह व्यवस्था वास्तविक बोए गए रकबे के अनुरूप पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायक है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी, उठाव एवं भुगतान से संबंधित सभी कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में धान विक्रय कर शासन की योजना का अधिकतम लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से संवर रहे शकीला के सपने सिलाई मशीन की किश्त चुकाकर बनीं आत्मनिर्भर

    अम्बिकापुर 10 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में न केवल आर्थिक संबल लाया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान…

    Read more

    कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला ग्रंथालय का किया निरीक्षण, पाठकों हेतु व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    युवाओं से बात कर किया प्रेरित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं पाठकों की सुविधा के लिए कम्प्यूटर सिस्टम, एयर कंडीशनर, कुर्सियों आदि की व्यवस्था करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 10 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये