Ro no D15139/23

अब तक चार करोड़ 85 लाख रूपये के चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी

जिले में साढ़े आठ हजार क्विंटल से अधिक चने की खरीदी हुई

चना बेचने किसानों में उत्साह, दस हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

धमतरी 04 मार्च 2025/ धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर अभी तक चार करोड़ 85 लाख रूपये से अधिक का चना खरीदा जा चुका है। जिले में समर्थन मूल्य पांच हजार 650 प्रति क्विंटल की दर से सात समितियों में चने की खरीदी की जा रही है। अभी तक नौ सौ किसानों ने आठ हजार 591 क्विंटल चना इन समितियों बेचा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी की सुविधा ने चने की खेती करने वाले किसानों को खासा प्रोत्साहित किया है। जिले में लगभग साढ़े 15 हजार हेक्टेयर रकबे में चने की फसल लगाई गई है, जिसमें से लगभग साढ़े 11 हजार हेक्टेयर की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में आठ उपार्जन केन्द्रों तरसींवा, लोहरसी, कातलबोड़, रामपुर, छाती, मगरलोड, नगरी और कुरूद में चना खरीदी की व्यवस्था की गई है। इनमें से सात उपार्जन केन्द्रां में चने की खरीदी लगातार की जा रही है। नगरी उपार्जन केन्द्र में दो अप्रैल से चने की खरीदी शुरू होगी।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक चार करोड़ 85 लाख 39 हजार रूपये के चने की खरीदी किसानों से की जा चुकी है। किसानों से खरीदे गए चने की पूरी मात्रा और जानकारी निर्धारित मॉड्यूल में धान खरीदी की तर्ज पर दर्ज की गई है। किसानों को भुगतान के लिए जरूरी मॉड्यूल राज्य शासन द्वारा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही धान खरीदी के समान ही चना बेचने वाले किसानों के खातों में भी राशि ऑनलाईन जमा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक चना तरसींवा उपार्जन केन्द्र पर खरीदा गया है। इस उपार्जन केन्द्र पर 357 किसानों ने तीन हजार 915 क्विंटल चना बेचा है। इसी तरह लोहरसी उपार्जन केन्द्र पर 175 किसानों ने एक हजार 219 क्विंटल, छाती उपार्जन केन्द्र पर 101 किसानों से 851 क्विंटल, कातलबोड़ उपर्जन केन्द्र पर 107 किसानों से एक हजार 34 क्विंटल चने की खरीदी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रामपुर उपार्जन केन्द्र में 59 किसानों से 650 क्विंटल, कुरूद उपार्जन केन्द्र में 98 किसानों से 917 क्विंटल और मगरलोड उपार्जन केन्द्र में तीन किसानों से साढ़े सात क्विंटल चने की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के सभी केन्द्रों पर किसानों के लिए जरूरी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    रोजगार कार्यालय में 13 जुलाई को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प

    धमतरी, 10 जुलाई 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी में आगामी 13 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुबह 11…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध