Ro no D15139/23

आंदोलन बन चुका है सोशल मीडिया: प्रो.संजय द्विवेदी

माउंट आबू में ब्रम्हकुमारीज के चार दिवसीय सोशल मीडिया रिट्रीट का शुभारंभ
माउंट आबू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि एक आंदोलन बन चुका है। इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ गई है। वे यहां माउंट आबू में ब्रम्हकुमारीज द्वारा आयोजित चार दिवसीय सोशल मीडिया इंफ्लूसर्स रिट्रीट के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में बीके जयंती, सिरोही की कलेक्टर अल्पा चौधरी ब्रम्हकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, फिल्म कलाकार और इंफ्लूसर कुलदीप सिंहानिया, जाह्नवी सिंह, बीके मृत्युंजय ने भी अपने विचार रखे।

प्रो.संजय द्विवेदी ने कहा कि हमारा कंटेंट सिर्फ वायरल न हो बल्कि मूल्यवान भी हो। उसमें भारत की आत्मा, उसके सपनों और आकांक्षाओं के दर्शन हों। उन्होंने कहा कि एल्गोरिथम की गुलामी से मुक्त होकर दिल की बातें कहिए। लोगों पर भरोसा कीजिए वे अच्छे कंटेंट के पास जरूर आएंगे। इसके लिए हमें कंटेंट क्रियेटर के साथ कंटेंट रिफार्मर और लीडर बनना होगा। प्रोफेसर द्विवेदी ने कहा कि हमारा कैमरा और रिंग लाइट समाज को बदलने वाली रौशनी पैदा कर सकता है। अगर हम अपने सामाजिक दायित्व को समझें तो यह सिर्फ कैरियर नहीं बल्कि मिशन भी बन सकता है।

शास्त्र, संस्कृति और साड़ी की कहानियां सुनाती हूं: जाह्नवी सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्मानित सोशल मीडिया इंफ्लूसर जाह्नवी सिंह ने कहा कि वे शास्त्र, संस्कृति और साड़ी की तीन श्रेणियों से भारत की सांस्कृतिक विरासत को लोगों के सामने लाने का प्रयोग कर रही हैं। वे इन कहानियों से नयी पीढ़ी को ‘भारतबोध’ करा रही हैं।
सोशल मीडिया इंफ्लूसर और फिल्म कलाकार कुलदीप सिंहानिया ने कहा कि समझौते न करते हुए अपने मूल्यों पर चलकर मिली सफलता ही सुख देती है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया। उन्होंने आह्वान किया कि कंटेंट क्रियेटर्स सकारात्मक संवाद को फैलाएं।
कार्यक्रम के आरंभ में ब्रम्हकुमारीज के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने स्वागत भाषण में बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन में देश भर से आए 350 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया की शक्ति का सार्थक प्रयोग करना है। संचालन डॉ.बीके रीना ने किया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    Iran US War Pakistan Mediation: ईरान युद्ध में सीजफायर करवाने की पाकिस्तान की कोशिशों को करारा झटका लगा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा द्वारा प्रस्तुत किए गए 15 पॉइंट पीस प्लान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?