Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बिजली बिल का बोझ हुआ कम

*केंद्र-राज्य सरकार की सब्सिडी और आसान ऋण सुविधा से मिल रही राहत*

*जागरूकता अभियानों से गाँव-गाँव तक पहुँच रही योजना*

रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना लोगों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सब्सिडी पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे न केवल मासिक बिजली बिल में भारी कमी आ रही है बल्कि लोग अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का मार्ग भी खोल रहे हैं।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के श्री रोहित गुप्ता ने इस योजना का लाभ लेकर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अपने घर पर स्थापित किया। केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से यह व्यवस्था उनके लिए किफायती साबित हुई। श्री गुप्ता ने बताया कि अब उनका बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है और जल्द ही वे अतिरिक्त बिजली को विभाग को बेचकर आय अर्जित करने की तैयारी कर रहे हैं।

शासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के कारण प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोग तेजी से इस योजना से जुड़ रहे हैं। अब तक हजारों घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उद्देश्य हर घर को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ना है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल, आसान किस्तों में बैंक फाइनेंस और व्यापक जनजागरूकता के कारण यह योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है