Ro no D15139/23

सौर सुजला योजना  विगत 14 माह से अब तक जिले में 216 संयंत्र पम्प किया गया स्थापित

योजना से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने पर जिले के किसान रबी और खरीफ फसलों के साथ-साथ साग-सब्जियों का भी कर रहे उत्पादन
किसानों के आय में हो रही बढ़ोत्तरी
जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 11 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है। राज्य के किसानों को अच्छा लाभ मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो इस आशय से शासन द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा विभाग के माध्यम से संचालित सौर सुजला योजना है।
सौर सुजला योजना का उद्देश्य कृषकों की सिंचाई आवश्यकता हेतु सौर सिंचाई पम्प स्थापित किया जाना है। योजना में किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप और संयंत्रों उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि किसान को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके और अच्छी पैदावार करके आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो सके कृषकों को रियायती दरों पर सिंचाई पम्प प्रदान कर कृषकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विगत 14 माह से अब तक जिले में 216 संयंत्रों की स्थापित की गई है।
सोलर पंप के उपयोग से राज्य में कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ भू-जल के संरक्षण एवं संवर्धन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। योजनांतर्गत 03 एच.पी. एवं 05 एच.पी. क्षमता के सोलर पम्प की स्थापना किये जाने का प्रावधान है।
सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पम्प की स्थापना हेतु कृषक कृषि विभाग या क्रेडा, के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
बिजली की समस्या से भी मिलती है निजात
खरीफ की फसल वर्षा पर निर्भर रहने से आसानी से हो जाती है लेकिन वर्षा ऋतु के बाद पानी की समस्या के कारण रबी की फसल लेने में किसानों को परेशानी होती है। ऐसे वक्त में बिजली की समस्या भी होती। पर सोलर पंप लगने से बिजली की समस्या खत्म हो जाती है और किसान खरीफ और रबी दोनों फसल बड़ी आसानी से ले पाते हैं। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होती है। सौर सुजला योजना से जिले के किसान रबी और खरीफ फसलों के साथ-साथ साग-सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों को प्राथमिकता से लाभ देने के लिए जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends