Ro no D15139/23

जनमानस की समस्याओं के निराकरण हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध है समाधान पेटी

*सुशासन तिहार-2025 को लेकर बीजापुर जिले के लोगो में उत्साह*

रायपुर, 08 अपै्रल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 का जिले के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शासकीय कार्याे में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने राज्य में आज 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का शुभारंभ हो गया है। बीजापुर जिले में पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों, तहसील, जनपद, नगर पंचायत, एसडीएम कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत सहित नगरपालिका नगर पंचायतोें मे भी समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे है।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जिले के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण एवं शहरी जनमानस में सुशासन तिहार एवं समाधान पेटी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं आम जनता को सुगमतापूर्वक आवेदन लिखने हेतु समाधान पेटी में आवेदन करने हेतु सहयोगी के रूप में जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को संलग्न किया गया है।

कलेक्टर ने सभी पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु आवेदन की उपलब्धता सहित ग्रामीणों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने, सुदूर क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत