Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत हांडीटोला में लगा समाधान शिविर

*गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर आयोजित शिविर में 1312 आवेदन प्राप्त*

 

*दिव्यांगजनों सहित पात्र हितग्राहियों को मौके पर विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

 

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत हांडीटोला में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर दिव्यांगजनों को समर्पित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

 

शिविर में हांडीटोला क्लस्टर अंतर्गत हांडीटोला, सिंघाभेड़ी, आमाटोला, लाताकोड़ों, रेंगाकटेरा, डोंगरगांव, रैनुटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाढूटोला, खुर्शीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार एवं गुंडरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 1312 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।

 

दिव्यांगजनों को समर्पित इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 हितग्राहियों को ट्रायसाइकिल, बैसाखी, छड़ी एवं मोटराइज्ड सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा दिव्यांग छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को सामुदायिक तालाब गहरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं 19 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 11 हितग्राहियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा 19 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए। शिविर में 11 महिलाओं को लखपति दीदी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंपी गई।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को महिला कोष ऋण योजना के तहत मछली पालन हेतु ऋण स्वीकृत किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को डिजिटल ऋण पुस्तिका वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 13 नवविवाहित दंपत्तियों को दांपत्य श्रृंगार पेटी प्रदान की गई। साथ ही 2 हितग्राहियों को निश्चय मित्र योजना से लाभान्वित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जबकि मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जल पात्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता गांधी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुनाऊ राम फुलकावरे, उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति बाई त्रिपुरे, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश*

 

शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

    पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की…

    Read more

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण