Ro no D15139/23

सुशासन तिहार शिविर में सोमारु और जयसिंह को मिली आवास की चाबी

*सफलता की कहानी*

*प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ पूरा*

रायपुर , 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से अनेक परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

इसी क्रम में गत दिवस कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम बदवर में जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर एवं बस्तर मुन्ने अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। कुल पांच हितग्राहियों को उनके नए आवास की सौगात मिली। वर्षों से कच्चे और झोपड़ीनुमा मकानों में जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों के लिए यह अवसर खुशी से भरा रहा।

श्री सोमारू नेताम ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बरसात के मौसम में काफी परेशानी होती थी। छत से पानी टपकने और घर की दीवारें कमजोर होने के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेगा।

इसी प्रकार हितग्राही श्री जयसिंह नेताम ने बताया कि पहले उनका परिवार झोपड़ीनुमा आश्रय में निवास करता था। बारिश के दिनों में घर के भीतर पानी भर जाता था और परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। नया घर मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना बढ़ी है।

  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां