Ro no D15139/23

सोनाक्षी ने एनिवर्सरी पर जहीर के लिए लिखा लव नोट, ससुराल वालों की भी तारीफ की

इंटरटेनमेंट डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। बीते वर्ष 23 जून को दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद रिसेप्शन रखा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब आठ साल डेट किया। आज एनिवर्सरी पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शौहर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और जहीर की फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, ‘हैप्पी एनिवर्सरी। उस शख्स को जो आठ साल मेरा बॉयफ्रेंड रहा। एक साल से मेरा पति है’। सोनाक्षी ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘ईश्वर का शुक्र है कि इंसान सेम है’। इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

ससुराल वालों की तारीफ में लिखी ये बात

सोनाक्षी के घर पहली एनिवर्सरी का जश्न शुरू हो चुका है। इसकी झलक भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। सोनाक्षी ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें डेकोरेशन की झलक है। जहीर इकबाल बैठे हैं। सोनाक्षी ने लिखा है, ‘दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले। उन्होंने पहले मुझे यह शख्स दिया और फिर खूब सारा प्यार’।

जहीर बोले- ‘लव यू जानेमन’

सोनाक्षी के पोस्ट को जहीर इकबाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘लव यू जानेमन’। सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आएंगी। इसका निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। कुश इसके जरिए निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में कुश ने शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले

    रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने