Ro no D15139/23

सोनम का कबूलनामा- ‘कराया पति राजा रघुवंशी का कत्ल’, मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा

शिलॉन्ग । राजा रघुवंशी मर्डर के केस के पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग की कोर्ट में पेश किया जाना है. इससे ठीक पहले मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मेघालय पुलिस ने कहा है कि राजा की पत्नी सोनम ने हत्या की बात को कबूल कर लिया है. सोनम के साथ राज कुशवाहा को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है. इनके साथ तीन और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मेघालय पुलिस की ओर से शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम ने कहा, ”जब एसआईटी बनी थी तो हमने सभी सबूतों की जांच की. हमारे पास बहुत सारा डेटा था. जब हमने सब कुछ चेक किया तो पिक्चर क्लियर हो गई, लेकिन इसको लेकर कई नैरेटिव बन रहे थे. कोई किडनैपिंग कह रहा था और कोई लूटपाट, फैमिली भी इसी तरह से सोच रही थी. हमारे पास कुछ सबूत थे कि वो वारदात की जगह से निकल गई थी.”

कोर्ट 10 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों को शिलॉन्ग की कोर्ट में बुधवार दोपहर पेश किया जाएगा. शिलॉन्ग पुलिस अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी. पुलिस आरोपियों को वारदात वाली जगह लेकर जाएगी.

सोनम ने राजा को डबल डेकर ब्रिज घूमने के लिए कहा था. यहां जाने के दो रास्ते हैं. पुलिस ने बताया कि सोनम ने मुश्किल रास्ते को चुना था, जबकि आसान रास्ते को छोड़ दिया. सोनम ने इस बात कबूल कर लिया है कि वह इस वारदात में पूरी तरह से शामिल थी. पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह लव एंगल का ही मामला दिख रहा है.  बता दें कि सोनम का भाई बुधवार को राजा के परिवार से मिलने पहुंचा. उसने कहा कि राज कुशवाहा अनपढ़ है और हमारे यहां बस काम करता था.

  • Related Posts

    चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय

    Chaiti Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है. हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है. पहला चैत्र माह में…

    Read more

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    Iran War : न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक, उस फोन कॉल तक डोनाल्ड ट्रंप पहले ही सैन्य कार्रवाई के आइडिया को मंजूरी दे चुके थे. लेकिन उन्होंने अभी ये तय नहीं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे