Ro no D15139/23

सोनारू कश्यप और सुकलो बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती-किसानी को दिया बढ़ावा अब बना रहे हैं नया मकान, रबी सीजन में मक्का एवं मसूर की खेती से होगी अतिरिक्त आय

शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति से अन्नदाताओं को अच्छा सम्बल मिल रहा है और वे धान विक्रय की राशि से जहां खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए जुटे हैं। तोकापाल विकासखण्ड अंतर्गत मरकापाल निवासी किसान सोनारू कश्यप और छापर भानपुरी के सुकलो बघेल बताते हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उन्हें बड़ी मदद मिल रही है और धान की अच्छी पैदावार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा हो सके।
छापर भानपुरी धान उपार्जन केन्द्र अपनी उपज बेचने आए सोनारू कश्यप ने बताया कि करीब 10 एकड़ कृषि भूमि में से 8 एकड़ में धान की खेती करते हैं, इस वर्ष 132 क्विंटल धान विक्रय कर रहे हैं, जिससे करीब एक लाख रुपए फसल ऋण लिंकिंग में देंगे। उन्होंने गत वर्ष के धान एवं मक्का विक्रय की राशि से शुरू किए 7 कमरे के पक्का मकान को इस साल पूरा करने की बात कही। वहीं रबी सीजन में 8 एकड़ रकबा में मक्का की पैदावार लेकर अतिरिक्त आय होने पर घर-परिवार की जरूरतें पूरा करेंगे। इसी तरह छापर भानपुरी के सुकलो बघेल ने बताया कि लगभग 12 एकड़ कृषि भूमि में से 10 एकड़ रकबा पर धान की खेती करते हैं, अभी 116 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाए हैं। जिससे 2 लाख रुपए फसल ऋण भी लिंकिंग में कटौती होगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 120 क्विंटल धान विक्रय से 5 कमरे का नया पक्का मकान बनाना शुरू किए थे उसे इस साल पूरा करना है। वर्तमान में करीब 5 एकड़ खेती जमीन पर चना एवं मसूर की पैदावार लिए हैं। किसान सुकलो बघेल ने कहा कि उन्नत खेती-किसानी से घर-परिवार में खुशहाली आयी है और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। छापर भानपुरी धान खरीदी केन्द्र में प्रभारी ने बताया कि धान उपार्जन के लिए पर्याप्त बारदाने सहित अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध है। अभी तक इस धान खरीदी केन्द्र में 28 हजार 577 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

  • Related Posts

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    *अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की प्रेरणा: श्री राजेश अग्रवाल*   *छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में अटल जी का योगदान सदैव स्मरणीय…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी

    *बिहान से जुड़कर स्वरोजगार की नई राह चुनी, ई-रिक्शा से हर माह 15 से 18 हजार रुपये की शुद्ध आय*   *रक्षाबंधन पर मिला ई-रिक्शा बना संगीता के लिए आत्मनिर्भरता,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!