Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं को दी गई स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा संबंधी जानकारी

अंबिकापुर 29 जनवरी 2026/  राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में किया गया।

यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बालिकाओं को लैंगिक समानता के महत्व, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी गई। साथ ही संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए।

सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, साइबर क्राइम से बचाव, बाल श्रम निषेध तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति से जिला समन्वयक श्रीमती नूतन सिन्हा, वित्तीय साक्षरता समन्वय विशेषज्ञ सुश्री नेहा सिंह, जिला विधिक सह परिविक्षा अधिकारी सुमंती खाखा, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में