Ro no D15139/23

“सेवा पखवाड़ा“ अंतर्गत पेंशन योजनाओं हेतु विशेष शिविर, हितग्राहियों ने लिया लाभ

अम्बिकापुर 27 सितम्बर 2025/   सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आज  जिले में पेंशन योजनाओं से संबंधित विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर, जनपद पंचायत लखनपुर और जनपद पंचायत लुंड्रा में एक साथ लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में पेंशनधारी हितग्राही उपस्थित रहे।

शिविरों में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेट, मृत हितग्राहियों का NSAP पोर्टल से नाम हटाना तथा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC)  का सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं की गईं। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों से पेंशन वितरण प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनेगी।

पेंशनधारियों ने शिविरों में पहुंचकर अपने जरूरी दस्तावेज जमा किए और कई लोगों ने मौके पर ही आधार व मोबाइल नंबर को लिंक कराया। जिन हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया भी पोर्टल पर पूरी की गई, जिससे वास्तविक पात्रों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

जनपद पंचायत लखनपुर व लुंड्रा तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में लगे शिविरों में सैकड़ों हितग्राही पहुंचे और उन्होंने सरकार की इस पहल को सराहा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पेंशन योजनाओं में तकनीकी सुधार और समयबद्ध सत्यापन से न केवल अनियमितताओं पर रोक लगेगी बल्कि लाभ समय पर सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के अन्य विकासखंडों और नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू