Ro no D15139/23

नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने हेतु विशेष अभियान जारी

राज्य में अब तक 50 प्रतिशत पेंशनरों ने कराया DLC जमा

रायपुर । संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में राज्य के सभी बैंक नवंबर माह में पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) जमा कराने का कार्य तेज़ी से कर रहे हैं।
यह अभियान विशेष रूप से वृद्ध पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जा रहा है। पूर्व में पेंशनरों को अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य में “डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र मिशन 4.0” लागू किया गया है।
इस मिशन के तहत छत्तीसगढ़ शासन के पेंशनरों को अब किसी भी बैंक में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य 8 अधिकृत बैंकों द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही पेंशनर “Jeevan Pramaan” मोबाइल ऐप या वेबसाइट (https://jeevanpramaan.gov.in) का उपयोग कर अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से घर बैठे भी जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
अभियान में पेंशनरों की सहभागिता उत्साहजनक रही है। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार राज्य के कुल पेंशनरों में से 50 प्रतिशत पेंशनरों ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बैंकों में जमा करा दिया है।
संचालनालय द्वारा शेष पेंशनरों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर इस सुविधा का लाभ उठाएँ, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे।

  • Related Posts

    पेपर लीक की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के निर्देश

    रायपुर, 20अगस्त 2026/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गंभीरता से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    *दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 20 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ