Ro no D15139/23

आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

 

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील

धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ते सड़क दुर्घटना के खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर आवारा मवेशियों की पहचान एवं उन्हें हटाने की कार्रवाई करेगी। पकड़े गए मवेशियों को निर्धारित गौशाला एवं पशु आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाएगा, जहां उनके लिए आवश्यक देखभाल, चारा-पानी एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख मार्गों के किनारे आवश्यकतानुसार चेतावनी एवं यातायात संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात पुलिस की निगरानी एवं गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वित रूप से अभियान चलाकर सड़कों से मवेशियों को सुरक्षित हटाने तथा संवेदनशील मार्गों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि स्वयं मवेशियों के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।”

प्रशासन ने नागरिकों एवं पशुपालकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। नागरिक सड़कों पर आवारा मवेशियों की सूचना संबंधित नगरीय निकाय अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को दें। सामूहिक सहयोग से आवारा मवेशियों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के साथ जिले में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

      तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान रायपुर प्रेस क्लब में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम…

    Read more

    कुंदनपाल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, अब गांव में ही मिलेंगी आधार संबंधी सुविधाएं

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को घर के पास मिल रही डिजिटल सुविधा रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ