वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर 1 जुलाई 2025/ वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव के अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर वाणिज्यिक कर भवन, नया रायपुर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में आयुक्त वाणिज्य कर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री ध्रुव की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। आयुक्त श्री मीणा ने श्री ध्रुव के सरल व्यवहार और कार्यशैली को अनुकरणीय बताया। समारोह में उनके सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आयुक्त श्री मीणा ने श्री ध्रुव को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्री ध्रुव ने इस मौके पर अपने सेवाकाल में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्राप्त मार्गदर्शन तथा सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

    रायपुर 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।…

    Read more

    केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें अनुमोदित

    *18 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी नवीन दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ* रायपुर 17 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव