Ro no D15139/23

स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025: पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी

दावा-आपत्ति 28 अक्टूबर को ली जाएगी

रायपुर । लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। संचालनालय के सूचना पत्र दिनांक 18 अक्टूबर 2025 द्वारा स्पेशल एजुकेटर पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी। उक्त सूची के संबंध में 22 एवं 23 अक्टूबर 2025 को अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।

लोक शिक्षण संचनालय के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण संचालनालय की दावा-आपत्ति समिति द्वारा कर लिया गया है। इसके उपरांत स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची तैयार की गई है, जिसे संचालनालय की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर प्रकाशित किया जा रहा है।

पात्र अभ्यर्थियों से उक्त अंतरिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए दिनांक 28.10.2025 को दोपहर 12ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-C, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में अपने दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में अमान्य किए गए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, अतः वर्तमान अंतरिम सूची पर केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि सूची में अभ्यर्थी को पात्र दर्शाया जाना उसके चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।

अभ्यर्थी पात्रता सूची देखने एवं दावा-आपत्ति से संबंधित सभी जानकारी संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….