Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव 08 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल निकासी व्यवस्था, सड़क संधारण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आवारा मवेशियों की रोकथाम संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

शासन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वीकृत 3 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से बड़ा नाला -कन्हैया नाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इंदिरा नगर की ओर से नाला निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है तथा श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लायी गई है। नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी तथा वर्षा जल की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में मलबा हटाने एवं बड़े नालों की नियमित सफाई का कार्य भी निरंतर जारी है।

नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहर की सड़कों के संधारण का कार्य भी किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पेचवर्क कराया जा रहा है तथा महावीर चौक स्थित गड्ढों की भी मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को बसंतपुर रोड पर निर्मित डिवाइडर के क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधार के संबंध में सूचित किया गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल कॉलोनी में निर्मित सड़क एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 100 से अधिक आवासों का निर्माणाधीन है। तकनीकी अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। शासन द्वारा हितग्राहियों के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एसएलए (स्पर्श) प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। सभी निर्माणाधीन आवासों के चरणबद्ध भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिदिन मवेशी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों एवं चौक-चौराहों पर विचरण करने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जा रहा है। निगम का अमला द्वारा दुर्घटनाओं की संभावना कम करने रात्रि के समय भी सड़कों से मवेशियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पशुपालकों से अपने मवेशियों को खुले में न छोडऩे तथा उन्हें सुरक्षित रूप से बांधकर रखने की अपील की जा रही है। पशुपालकों के सहयोग एवं जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है तथा शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाई जा सकती है। पकड़े गए मवेशियों पर नियमानुसार आर्थिक दंड की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल