Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न मौसमी बीमारियों से निपटने विशेष निर्देश जारी

अम्बिकापुर 18 जून 2025/  आज सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित सभाकक्ष में संभाग स्तरीय मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक  आयोजित हुई। बैठक में आगामी बरसात के मौसम में संभावित डायरिया व अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए रणनीतियां बनाई गईं।

बैठक में आयुक्त श्री दुग्गा ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहुंचविहीन ग्रामों एवं टोलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाए और दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। सर्पदंश के बढ़ते मामलों की आशंका को देखते हुए सभी शासकीय अस्पतालों में एन्टी स्नेक वेनम वैक्सीन की उपलब्धता अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर संचालन हेतु कहा गया तथा संबंधित कर्मचारियों को मुख्यालय में ही निवास करने का निर्देश जारी किया गया। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों की राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रगति संतोषजनक नहीं है। अतः इन जिलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजातियों में कुष्ठ और क्षय रोग की रोकथाम के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, अस्पतालों में स्टाफ की कमी होने पर शासन स्तर से पद स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने की बात कही गई।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत कार्ड निर्माण पर बल दिया गया तथा निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसियों को दिए गए। बायो मेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट में कंपनी के जितने भी भुगतान शेष हैं उन्हे तत्काल भुगतान करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में डॉ. अनिल कुमार शुक्ला (संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं), उपसंभागायुक्त श्री आर. के. खुटें, श्रीमती शारदा अग्रवाल,सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल सलाहकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान