Ro no D15139/23

धमतरी जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ

प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के अंतर्गत जिले में आज प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यह सूची जिले के सभी मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी   पवन प्रेमी की अध्यक्षता में जिला एवं विधानसभा स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की अद्यतन प्रतियां भी सौंपी गईं।

उल्लेखनीय है कि जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 50-धमतरी में कुल 6,47,147 मतदाताओं की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण प्रारंभ किया गया है। इनमें 3,30,810 महिला, 3,16,331 पुरुष एवं 06 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत सभी मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र मुद्रित कर घर-घर जाकर वितरित किए गए।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया। जिले में ए श्रेणी के 2,42,552 मतदाता पाए गए, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में सम्मिलित है। बी श्रेणी में 3,50,401 मतदाता हैं, जिनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम 2003 की मतदाता सूची में पाया गया। वहीं सी श्रेणी के 4,769 ऐसे मतदाता हैं, जिनका स्वयं का अथवा उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला।

कुल 6,47,147 मतदाताओं में से 5,97,722 मतदाताओं (92.37 प्रतिशत) के गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जबकि 49,358 मतदाताओं (7.63 प्रतिशत) के फॉर्म नॉन-कलेक्टेबल रहे। नॉन-कलेक्टेबल मतदाताओं में 15,406 मृत, 4,886 अनुपस्थित तथा 23,649 अन्यत्र स्थानांतरित मतदाता शामिल हैं।

इसी दौरान जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य भी संपादित किया गया है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा में 267, 57-कुरूद में 259 तथा 50-धमतरी में 283 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नए मतदान केंद्रों के निर्धारण में यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक न हो।

प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया है। जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र के बीएलओ के पास मतदाता सूची उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रारंभिक मतदाता सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://dhamtari.cg.gov.in
एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की वेबसाइट
https://ceochhattisgarh.nic.in
पर भी उपलब्ध है।

जिले के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बीएलओ अथवा उपरोक्त वेबसाइटों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित है या नहीं। जिन पात्र नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक फार्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। जिन नागरिकों की आयु 1 अप्रैल, 1 जुलाई अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण होगी, वे भी अग्रिम रूप से फार्म-6 एवं घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं।

मतदाता सूची में संशोधन अथवा स्थानांतरण (शिफ्टिंग) हेतु फार्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर आवेदन किया जा सकता है। यह सुविधा https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

जिले में गणना प्रपत्र, दावा-आपत्ति की सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज