Ro no D15139/23

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया जारी, मृत या अयोग्य व्यक्तियों के लिए फॉर्म जमा करना दंडनीय-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़

   छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  (Special Intensified Revision – SIR) का कार्य 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी जानकारी अनुसार, प्रदेशभर में निर्वाचकों को गणना प्रपत्र (Enumeration Forms- EFs) का वितरण लगभग पूरा कर लिया गया है तथा इन प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिसमें किसी मृत व्यक्ति,ऐसे व्यक्ति जो अब भारतीय नागरिक नहीं हैं, या ऐसे मतदाता जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर सूचीबद्ध है और वे एक से अधिक स्थानों के लिए गणना प्रपत्र जमा करते हैं, उनके संबंध में गणना प्रपत्र भरना या गलत घोषणा करना एक दंडनीय अपराध है।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत गलत जानकारी देना, तथ्य छुपाना या भ्रामक घोषणा करना दंडनीय माना गया है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से अनुरोध किया है कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ सही जानकारी उपलब्ध कराएँ और पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ