
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ की भूमिका इस कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन एवं अद्यतन करेंगे। मृत मतदाताओं की जानकारी, नए मतदाता जोड़ने और आवश्यक सुधार का कार्य पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाना आवश्यक है ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम न छूटे।
प्रशिक्षण के दौरान विशेष पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।









