Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों पर, जिले में 58.48 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची के सत्यापन हेतु गत 04 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। इसी तारतम्य में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बीएलओ मतदाताओं के घरों में जाकर सत्यापन का कार्य तेजी से कर रहे हैं। यह कार्य आगामी 04 दिसम्बर तक चलेगा। जिले के अंतागढ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79, भानुप्रतापपुर-80 और कांकेर-81 में कुल 734 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का 99.31 प्रतिशत वितरण पूर्ण हो चुका है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिसका अब तक 58.48 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 05 लाख 69 हजार 601 मतदाता पंजीकृत है, इनमें से अब तक 03 लाख 33 हजार 92 मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। इनमें अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत 01 लाख 08 हजार 780 मतदाता, भानुप्रतापपुर में 01 लाख 26 हजार 793 और कांकेर में 97 हजार 519 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 60.32 प्रतिशत, भानुप्रतापपुर में 61.87 तथा कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 52.90 प्रतिशत यानी औसतन 58.48 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य जिले में सम्पन्न हो चुका है तथा शेष मतदाताओं के सत्यापन हेतु 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर एसआईआर का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    विशेष लेख , तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान

      छगन लाल लोन्हारे संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 23 अगस्त 2026/ सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

        *मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की* *पांच शक्तिपीठों का चारधाम की तर्ज पर हो…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से