Ro no D15139/23

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की शताब्दी पर अम्बिकापुर गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन समागम

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की अरदास

सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की शताब्दी के अवसर पर अम्बिकापुर गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेकते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंत्री   अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, सहिष्णुता और सेवा की अद्वितीय मिसाल है। गुरुजी की शिक्षाएं समाज में प्रेम, एकता और करुणा का संदेश देती हैं, जिन्हें अपनाकर हम समरस समाज की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। गुरु तेग बहादुर जी जैसे महापुरुषों की शिक्षाएं ही हमारी संस्कृति की मूल शक्ति हैं, जो हर व्यक्ति में मानवता का प्रकाश फैलाती हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को नमन किया। समापन में सामूहिक अरदास के पश्चात गुरुप्रसाद का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा

    रायपुर, 20 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राज्य के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

      शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह खेल…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट