
शास्त्रों में कहा गया है यत्र नार्यस्तु पूज्यनते रमन्ते तत्र देवता यानि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश के 42 हजार 878 महिला स्व- सहायता समूहों को आसान ऋण से अब तक 129.46 करोड़ रूपए का लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 4.81 लाख महिलाओं को 237 करोड़ रूपए की सहायता राशि दी गई है। राज्य की 23 लाख 56 हजार महिलाओं को पूरक पोषण आहार सुनिश्चित की गई है। महिला सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 की स्थापना की गई है। महिलाओं को रोजगार मूलक कार्यों के जरिए स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर 52.20 करोड़ की लागत से 179 महतारी सदनों का निर्माण कराया जा रहा है। महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु 200 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में यूनिटी मॉल का निर्माण कराया जाएगा।
8 मार्च 1917 को, रूसी महिलाओं ने रोटी और शांति (Bread and Peace) की मांग को लेकर एक ऐतिहासिक हड़ताल की थी। इस घटना ने महिलाओं के अधिकारों के आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके बाद से ही 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इसे पहली बार 1911 में मनाया गया था, लेकिन 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे मान्यता दी, जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना है। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को समानता का अधिकार एवं कार्यस्थल में अवकाश देने की पहल की थी। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिनीमाता सम्मान प्रदान किया जाता है।
जिले की कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीइओ श्रीमती प्रेमलता मंडावी कार्यरत है। इसके अलावा बेरला एसडीएम डॉ. दीप्ति वर्मा, नवागढ़ एसीडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई, साजा एसडीएम श्रीमती पिंकी मनहर कार्यरत है। सुश्री हर्षलता वर्मा डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। जिले में 2 महिला डीएसपी कार्यरत है इनमें श्रीमती कौशल्या साहू एवं श्रीमती शशिकला उईके कानून व्यवस्था सम्हाल रही है। इसी तरह जिले में तहसीलदार के पद पर श्रीमती सरिता मढ़रिया, नायब तहसीलदार के पद पर श्रीमती प्रियंका कुशवाहा, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड डीएमओ श्रीमती निशा फुंके, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति सुश्री अल्का शुक्ला, उप पंजीयक सहाकारी संस्थाएं श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, बीईओ श्रीमती कामिनी महिलांग, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी सुश्री अराधना यादव, सहायक संचालक मछली पालन विभाग श्रीमती अनिता भारद्वाज, सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती दीपा कहिरा, पशु चिकित्सक डॉ. साधना कुर्रे, जिला समन्वयक श्रीमती प्रियंका पवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग श्रीमती लता बंजारे, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. वीणा मिश्रा, प्राचार्य विज्ञान महाविद्यालय श्रीमती वीणा त्रिपाठी, जनपद पंचायत सीईओ बेरला सुश्री दीप्ति वर्मा, जिला प्रबंधक बीज निगम श्रीमती माधवी कवाची कार्यरत है। यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।








