Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

– निर्मला के जीवन में महतारी वंदन योजना से आया सकारात्मक बदलाव

*- श्रीमती निर्मला ने अपनी बिटिया के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाया खाता*

*- महतारी वंदन योजना से निर्मला की बिटिया के भविष्य को मिला सुरक्षित आधार*

राजनांदगांव 06 मार्च 2026। जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुमरदा निवासी श्रीमती निर्मला कोलियारे के जीवन में महतारी वंदन योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। श्रीमती निर्मला ने बताया कि राज्य शासन द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई, तब उन्होंने भी इसका लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च 2024 से उन्हें प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए करने का निर्णय लिया। श्रीमती निर्मला ने बताया कि अपनी बिटिया के नाम से उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया। पहले आर्थिक तंगी के कारण वे वर्ष में केवल 1 हजार रूपए ही जमा कर पाती थी, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे प्रतिमाह 500 रूपए कुल प्रतिवर्ष 6000 हजार रूपए जमा कर पा रही है। इससे उन्हें अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर अब काफी भरोसा मिला है। इसके साथ ही अब वे अपने परिवार के लिए पौष्टिक फल और सब्जियां भी खरीद पा रही है, जिससे परिवार के स्वास्थ्य में सुधार आया है। श्रीमती निर्मला कोलियारे ने बताया कि महतारी वंदन योजना उनके जैसी अनेक महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट और मनमाने बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,

    लाखे नगर बिजली दफ्तर में कन्हैया अग्रवाल का डेढ़ घंटे धरना* अचानक 3 से 5बगुना बढ़े बिजली बिलों से त्रस्त उपभोक्ता पहुंचे दफ्तर, नहीं हुई सुनवाई तो बुलाया कांग्रेस महामंत्री…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी

      *श्री साव ने 6 जून को किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज की देखी थी प्रगति, लेट-लतीफी पर ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई थी फटकार* रायपुर. 12 जून…

    Read more

    NATIONAL

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    झारखंड लोकायुक्त का महा-एक्शन! डेढ़ महीने में निपटाए 275 केस, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB जांच शुरू

    झारखंड लोकायुक्त का महा-एक्शन! डेढ़ महीने में निपटाए 275 केस, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB जांच शुरू

    पेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोकपेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोक

    पेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोकपेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोक

    मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

    मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

    CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान

    CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान