Ro no D15139/23

साक्षरता सप्ताह के सातवें दिन महिला साक्षरता पर विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित

रायपुर, 5 सितम्बर 2025/ देशव्यापी साक्षरता सप्ताह (1 से 7 सितम्बर 2025) के सातवें और अंतिम दिन कल 7 सितंबर को पूरे प्रदेश में महिला साक्षरता पर केन्द्रित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सामुदायिक रेडियो, स्थानीय सिनेमा हाल और लाउडस्पीकर बैंड के माध्यम से रेडियो जिंगल्स एवं लघु फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा, जिनमें महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

प्रत्येक जिले में महिला साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, व्यावसायिक कौशल सामग्रियों का प्रदर्शन और जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह, नव-साक्षर महिलाएँ, छात्राएँ और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने अधिकारियों ने बताया कि महिला साक्षरता को सुदृढ़ करना नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (NILP) का एक प्रमुख उद्देश्य है। महिलाओं को शिक्षित एवं कौशलयुक्त बनाने से परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का समापन महिला साक्षरता पर केन्द्रित उक्त आयोजनों के साथ होगा तथा 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?