Ro no D15139/23

850 तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन महापौर मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए किया रवाना

 

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित  रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना के तहत आज सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थयात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को अम्बिकापुर की महापौर  मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

सांसद ने यात्रियों से की मुलाकात
ट्रेन के प्रस्थान से पूर्व सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने स्टेशन परिसर में तीर्थयात्रियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने यात्रियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी सुखद व मंगलमय यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सरगुजा संभाग के अंतर्गत जिलों के लिए शासन द्वारा कुल 850 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है, जिसमें सरगुजा के लिए 170, जशपुर के लिए 204, बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए 164, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए 57, कोरिया के लिए 108 तथा सूरजपुर के लिए 147 यात्रियों की संख्या तय की गई है।

जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग, श्री वी.के. उके ने बताया कि सरगुजा जिले से कुल 138 तीर्थयात्री इस जत्थे में शामिल हैं। ब्लॉकवार यात्रियों का विवरण देते हुए बताया कि जनपद पंचायत अम्बिकापुरः 17 यात्री उदयपुरः 18 यात्री, लखनपुरः 14 यात्री, लुण्ड्राः 13 यात्री, बतौलीः 11 यात्री, सीतापुरः 11 यात्री, मैनपाटः 12 यात्री,नगर निगम अम्बिकापुरः 30 यात्री नगर पंचायत लखनपुरः 05 यात्री और नगर पंचायत सीतापुरः 07 यात्री शामिल हुए हैं।

वापसी और व्यवस्थाएं
श्री रामलाल दर्शन योजना से तीर्थ यात्री का दल 24 अप्रैल 2026 को वापस लौटेगा। ट्रेन रवानगी के इस गरिमामयी अवसर पर नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, क्षेत्रीय अधिकारी (टूरिज्म बोर्ड) श्री आशीष वर्मा, जिले के जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण सहित रेलवे, आई.आर.सी.टी.सी. और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जमीन संबंधी शिकायतों पर प्रशासन सख्त कलेक्टर ने पत्थलगांव प्रकरण की जांच हेतु जिला स्तरीय समिति गठित की 7 दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश, तथ्यों की बिंदुवार होगी जांच

      जशपुरनगर 13 मई 2026/ पत्थलगांव क्षेत्र में जमीन संबंधी शिकायतों के संबंध में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर  रोहित…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना जिले का पहला NQAS प्रमाणित संस्थान

     जशपुरनगर 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती