Ro no D15139/23

मानव जीवन ज्योति दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय बतौली में खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं आयोजित

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2025/ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मानव जीवन ज्योति दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय बतौली में ’’सेवा पखवाड़ा’’ 2025 अन्तर्गत शुक्रवार को खेल-कूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बतौली की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता,कुनकुरी कला सरपंच श्रीमती दीपेश्वरी पैकरा, स्थानीय जनप्रतिधि उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके द्वारा दिव्यांग स्कूलों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण पर विधिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पाठ्य पुस्तक ब्रेललिपि के माध्यम से पढ़कर सुनाया गया। बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को उनके बेहतर पढ़ाई एवं भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए