Ro no D15139/23

खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

*खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर शहर व राज्य का नाम रौशन करें*

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/ क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जो खेलना जानता है, वही जीवन को भी सुंदर ढंग से जीना जानता है।

*विद्यालय में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम सिखाई जाती है*

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का 13 से 15 अक्टूबर तक रायपुर के रोहणीपुरम में आयोजित हुआ। मंत्री श्री वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि खिलाडी बेहतर प्रदर्शनकर विद्यालय, शहर व राज्य का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने चयनित न हो पाने वाले विद्यार्थियों को निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर में नहीं पढ़ पाया, क्योंकि मेरा गांव बहुत छोटा था और वहां प्राथमिक शाला ही थी, लेकिन मेरे बच्चे इस विद्यालय से पढ़े हैं। इस विद्यालय में भारतीय संस्कृति के साथ ही साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना सिखाई जाती है।

*हारकर बैठ जाना सबसे बुरा होता है*

मंत्री श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा बनते हैं। मान लें तो हार है, ठान लें तो जीत है। हारने से बुरा नहीं, लेकिन हारकर बैठ जाना सबसे बुरा है। एक जीत से कोई सिकंदर नहीं होता और एक हार से कोई भिखारी नहीं बनता। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पंक्तियाँ सुनाईं “लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल, मंज़िल तेरी पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।” इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तेन्दूपत्ता से बदली जिंदगी, बढ़ी आय और सम्मान

        रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ तेन्दूपत्ता संग्रहण आदिवासी और वनवासी परिवारों के लिए आजीविका का एक अत्यंत सशक्त और महत्वपूर्ण आधार है। इसे जंगलों का हरा सोना भी कहा…

    Read more

    डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

      ​ ​रायपुर 30 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए भूमि और…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की