Ro no D15139/23

आईटीआई बस्तर में 5 अगस्त को कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

जगदलपुर, 3 अगस्त 2026/ 
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर के तहत संस्थान परिसर में बुधवार 05 अगस्त को एक विशेष कैंपस अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रसिद्ध औद्योगिक संस्थान जिंदल स्टील, मशीनरी डिवीजन (रायपुर) के सौजन्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप के रूप में करियर संवारने का मौका मिलेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में मशीनिस्ट, टर्नर और फिटर ट्रेड्स के प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें इन संबंधित व्यवसायों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पहले से उत्तीर्ण हो चुके अभ्यर्थी भी शामिल होने के लिए पात्र हैं।आईटीआई बस्तर के प्राचार्य द्वारा क्षेत्र के सभी योग्य प्रशिक्षणार्थियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को नियत तिथि पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों और शैक्षणिक अभिलेखों के साथ संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए