Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट नैनो- रायपुर जिले में कृषक कर रहे ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव

लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ रायपुर जिले के किसान अब आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन और स्प्रेयर मशीन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट नैनो” अंतर्गत इस पहल को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इससे खेती की लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा, आरंग, अभनपुर और तिल्दा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कराया जा रहा है तथा कृषकों को इनके लाभों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर स्प्रेयर से भी नैनो उर्वरकों का उपयोग कराया जा रहा है।

रायपुर जिले में अब तक लगभग 155 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रेयर मशीन तथा 102 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया जा चुका है। किसानों का रुझान लगातार नैनो उर्वरकों की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि इनके उपयोग से पौधों की जड़ें अधिक सशक्त और विकसित हो रही हैं। परंपरागत रासायनिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों न केवल फसल उत्पादकता के लिए बेहतर है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता भी संरक्षित होती है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ते हुए उनकी खेती को अधिक लाभकारी, पर्यावरण हितैषी और टिकाऊ बनाना है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स