
प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय कोरबा में कक्षा 11 वीं में रिक्त 20 सीटों पर प्रवेश हेतु प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित किया गया था। पेपर जांच पश्चात परीक्षा परिणाम, चयन सूची व प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। जिसके पेज क्रमांक 10 में टीप में एसटी और जनरल बालिका का सीट रिक्त होने पर एसटी के मैरिट से बालिकाओं को लिया जावेगा ऐसा अंकित हुआ है। इस संबंध में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रयास नियमावली 2020 के तहत बिन्दु क्रमांक 07 प्रवेश में आरक्षण के तहत एसटी और एससी वर्ग परस्पर परिवर्तनशील होगा। इसी तरह ओबीसी और जनरल परस्पर परिवर्तनशील होगा।







