Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार ने शुक्लाखार ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का लिया जायजा, चार प्रकार से कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता नियमों के प्रभावी पालन पर दिया जोर

 कोरबा 23 जुलाई 2026/राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायपुर की राज्य सलाहकार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह ने आज जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत शुक्लाखार, जिला कोरबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) कार्यों तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन किया।
इस अवसर पर स्वच्छग्राहियों एवं ग्रामीणों को कचरे का चार प्रकार से पृथक्करण-सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी कचरा तथा विशेष देखभाल/ई-कचरा (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) करने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ एवं कचरा मुक्त ग्राम के निर्माण के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छग्राही समूह के सदस्यों को नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता शुल्क के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
ग्राम के सरपंच एवं सचिव को ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निस्तारण सुनिश्चित कराने, नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले समझाइश देने तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को चार प्रकार से कचरा अलग-अलग रखने, नियमित रूप से स्वच्छता शुल्क का भुगतान करने तथा ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद सदस्य, कटघोरा विधायक प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, ब्लॉक समन्वयक, बीपीएम (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना के तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह की महिलाएँ, स्वच्छग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!