Ro no D15139/23

राज्य सलाहकार राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर एवं उदयपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

 अंबिकापुर 18 जनवरी 2026/  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित परिसम्पत्ति  एवं गतिविधियों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु राज्य सलाहकार राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्रीमती मोनिका सिंह द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर एवं उदयपुर का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने उदयपुर जनपद परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर, रामनगर, पुटा, झिरमिट्टी तथा अंबिकापुर परिक्षेत्र के ग्राम सकालो व अजीरिमा में मिशन अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों एवं घटकों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों व पंचायत स्तरीय अमलों को संबोधित करते हुए, मिशन के कार्यों व विभिन्न घटकों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित व प्रसारित करने कहा।उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अन्तर्गत संलग्न महिला स्व सहायता समूह से चर्चा की।साथ ही घर पर ही गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक करने हेतु लोगों स्वच्छाग्रह किया। इस दौरान 15वें वित्त से समूहों के मानदेय हेतु उपस्थित सचिव व सरपंच को निर्देशित किया गया। सभी ग्रामीणों से यूजर चार्ज हेतु चर्चा एवं जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सामुदायिक शौचालय व सोकपिट निर्माण के क्रियाशीलता, उपयोग तथा रखरखाव किए जाने कहा गया। इस दौरान ओ.डी.एफ. स्थायित्व व ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम निर्माण को लेकर डोर-टू-डोर स्वच्छता संवाद करने, स्कूल एवं आंगनबाड़ियों में सम्पर्क कर स्वच्छता के महत्व को बताए जाने, मॉडल ग्राम निर्माण को लेकर कोटवार एवं चौकीदार के माध्यम से नियमित स्वच्छता मुनादी करने, प्रत्येक शनिवार और रविवार को विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन तथा स्वच्छाग्राही दीदीयों का नियमित स्वास्थ्य परिक्षण, जिला एवं जनपद स्तर पर सम्मान करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम