Ro no D15139/23

राज्य सरकार उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध: मंत्री दयाल दास बघेल

*उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा*

रायपुर, 22 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विषय पर आगामी माह के 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावित क्षेत्रीय सम्मेलन की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूर्ण करने निर्देश दिए।

मंत्री श्री बघेल ने बैठक में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा राज्य में उपभोक्ता आयोगों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बैठक में बेमेतरा जिला उपभोक्ता आयोग के उद्घाटन, रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग में अतिरिक्त पीठ की स्थापना, उपभोक्ता जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों तथा आयोगों के आधारभूत ढांचे एवं सुविधाओं के विकास की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर आधारित क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन पहली बार रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय उपभोक्ता मामले विभाग, राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण सहित आठ राज्यों के उपभोक्ता आयोगों एवं उनके जिला आयोगों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक में न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग, श्रीमती रीना बाबासाहेब कांगले, सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्री श्रीनिवास तिवारी, रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग तथा श्री भगवत जायसवाल, उप सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    *हाथों में तिरंगा, दिल में भारत मातारू बलौदाबाजार में गूंजा वंदे मातरम*   *बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा…

    Read more

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़

    रायपुर, 13 अगस्त 2026। तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां