
शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता एवं उत्तर छत्तीसगढ़ जनजातीय लोक कला महोत्सव (करम महोत्सव) के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 नवम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में किया जाएगा। जनजातीय नर्तक दलों को प्रदर्शन हेतु उचित मंच उपलब्ध कराने व पारंपरिक नृत्य शैली को बढ़ावा देने, सरंक्षण एवं संवर्धन करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर से नवम्बर माह में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया जाता रहा है। राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बस्तर संभाग से 7, सरगुजा संभाग से 6, दुर्ग संभाग से 3, रायपुर संभाग से 2, एवं बिलासपुर संभाग से 4, इस प्रकार कुल 22 जनजातीय नर्तक दल शामिल प्रत्येक नर्तक में 35 से 40 सदस्य होंगे। राज्य स्तर पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव (करम महोत्सव) में विभिन्न जिलों से कुल 9 नर्तक दल शामिल होंगे। प्रत्येक नर्तक दल में लगभग 35 से 40 सदस्य होंगे।







