Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को रायपुर में

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2025। राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को रायपुर में किया गया है। रोजगार मेला में 33 से अधिक निजी कंपनियों द्वारा 6605 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन कराना अनिवार्य है।
रोजगार कार्यालय में यदि आवेदक पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो पोर्टल पर दिए गए नहीं विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाईल पर आए ओटीपी के जरिए अपना नाम और जिला भरकर सत्यापन करें। आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसे पहली बार लॉगइन करने के बाद बदलना जरूरी होगा। लॉग इन करने के बाद अपनी प्रोफाईल पूर्ण करें और अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन कर आवेदन जमा करें। रोजगार पंजीयन के लिए आपके पास आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाईल नंबर और योग्यता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला में ऑनलाईन आवेदन करने के दौरान किसी भी समस्या के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में कार्यालयीन समय में जाकर या दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!