Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का ईलाज प्राथमिकता से करने की जरूरत : कलेक्टर

– कलेक्टर ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए 17 सितम्बर को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की ली बैठक
– शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को देंगे चिकित्सा सेवाएं
– गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करने के दिए निर्देश
– नेक कार्य में सभी की होनी चाहिए सक्रिय सहभागिता
राजनांदगांव 08 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में 17 सितम्बर 2025 को गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भी 17 सितम्बर को है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को चिकित्सा सेवाएं देंगे। नागरिकों में स्वास्थ एवं सेहतमंद रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट एण्ड सर्जरी, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑकोलाजी सहित  एमडी मेडिसिन एवं सर्जरी से जुड़े चिकित्सक उपस्थित रहेेंगे। उन्होंने सभी बीएमओ से कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करते हुए उनके ईलाज के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए सभी एसडीएम, बीएमओ, सीएमओ, जनपद सीईओ को आपस में समन्वय करते हुए गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। इन मरीजों के आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने मरीजों के पंजीयन, भोजन, पेयजल के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए लैब टेस्ट, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, इको के माध्यम से परीक्षण हेतु सुविधाओं के लिए कहा। शिविर में रनर्स सिस्टम एवं वाहन की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में लोगों को अधिक से अधिक से शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मरीज अपने साथ अपना आधार कार्ड भी लेकर आएंगे। आवश्यकता होने पर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। उन्होंनेे नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित एक अलग से स्टॉल होना चाहिए। मरीजों को अपनी पुरानी बीमारियों के दस्तावेज एवं आधार कार्ड लेकर आने के लिए जानकारी प्रदान करने के लिए कहा। शिविर में वैलेंटियर्स की भी ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए व्हील चेयर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए हर विभाग अलग-अलग वालिंटियर्स की ड्यटी लगाएं। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, उप अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. पवन जेठानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश टंडन, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी, डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार, उदयाचल से श्री अशोक मोदी, आईएमए से डॉ. मिथलेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र गांधी, श्री मोहन पारख सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’