Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 सितम्बर 2025 को रायपुर में

राजनांदगांव 02 सितम्बर 2025। राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 सितम्बर 2025 को रायपुर में किया गया है। रोजगार मेला में 33 से अधिक निजी कंपनियों द्वारा 6605 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन कराना अनिवार्य है।
रोजगार कार्यालय में यदि आवेदक पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो पोर्टल पर दिए गए नहीं विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाईल पर आए ओटीपी के जरिए अपना नाम और जिला भरकर सत्यापन करें। आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसे पहली बार लॉगइन करने के बाद बदलना जरूरी होगा। लॉग इन करने के बाद अपनी प्रोफाईल पूर्ण करें और अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन कर आवेदन जमा करें। रोजगार पंजीयन के लिए आपके पास आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाईल नंबर और योग्यता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला में ऑनलाईन आवेदन करने के दौरान किसी भी समस्या के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में कार्यालयीन समय में जाकर या दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत