Ro no D15139/23

5 साल से गायब पुत्र हेतु आवेदन पर राज्य महिला आयोग ने एसडीओपी को दिए जांच के आदेश

आयोग ने सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस किया जारी
जशपुर जिले में 6 प्रकरणों पर हुए सुनवाई, तीन प्रकरण रायपुर ट्रांसफर, तीन हुए नस्तीबद्ध

जशपुरनगर 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 315 सुनवाई हुई। जिसमें जशपुर जिले में 9 बार सुनवाई की गई है।
जनसुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने उभय पक्ष के खिलाफ थाने में एफ.आई.आर. के लिए आवेदन दिया था और एफ आई आर नहीं होने पर आयोग में शिकायत किया था। जिस पर 23 अक्टूबर 2023 को एफ.आई.आर. दर्ज कर चालान प्रस्तुत कर दिया गया है। अतः आवेदिका द्वारा प्रकरण समाप्त करने के आवेदन पर आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष को सुना गया जिसमें आवेदिका 1948 से जमीन काबीज है जिसके प्रकरण पर तहसील न्यायालय से जीत चुकी थी, जिसके आधार पर सीमांकन होना था लेकिन आवेदिका को समक्ष में रखे बगैर सीमांकन किया गया था, जिसे आवेदिका द्वारा इंकार कर दिया गया है। वर्ष 2018 में अनावेदक क्रं. 1 से एसडीएम कोर्ट बगीचा में आवेदिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था जिसे एसडीएम ने निरस्त कर दिया है। क्योंकि अनावेदक ने सीआरपीसी की धारा 145, 146 के तहत आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया था। जिसे अनावेदकगण से कोई न्यायालय में चुनौती नहीं किया है। अतः इस आवेदिका को कोई कार्यवाही करने आवश्यकता नहीं है। वह अपने जमीन पर अपना कब्जा बनाये रखे और अनावेदकगण उनके जमीन पर बेजा कब्जा करते है तो आवेदिका उसके खिलाफ दिवानी और फौजदारी दर्ज करा सकते है। अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
एक आवेदिका के 18 वर्ष का पुत्र एक व्यक्ति  के साथ गोवा गया था। जिसका 5 साल से कोई पता नहीं है और थाने से पता साजी नहीं हुई है। आज आयोग में एसडीओपी को आवेदिका के आवेदन की प्रति प्रदान कर उसमें सलग्न राजेश साय के आधार कार्ड से पुलिस विभाग से ट्रेस करने लिए कहा गया और आधार कार्ड के द्वारा राजेश साय को ढूंढने एवं उसकी प्रतिवेदन दो माह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा। उसके आधार पर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
एक आवेदिका द्वारा शा० प्रा० शाला रघुनाथपुर पत्थलगांव में सहायक शिक्षक वर्ग 3 के पद पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा दूसरा विवाह किये जाने के संबंध में आवेदन किया गया था। जिस पर कर्मचारी को आगामी सुनवाई में थाना पत्थलगांव के एसआई के माध्यम से महिला आयोग रायपुर में आगामी सुनवाई में उपस्थित करवा कर जून माह की सुनवाई में उपस्थिति देने को कहा।
एक अन्य आवेदिका के आवेदन पर अन्य पक्ष की उपस्थिति हेतु कई बार नोटिस जारी करने के उपरांत सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा उपस्थित ना कर पाने पर  उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस प्रकरण को आगामी जून माह की रायपुर सुनवाई में रखा जाएगा। लगातार अनुस्थिति की दशा में उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव रखा जायेगा।

  • Related Posts

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ कृमुख्यमंत्री श्री साय

    राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ का संकल्प केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का दिया वचन…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम केरसई में महतारी सदन का लोकार्पण कर महिलाओं को किया समर्पित

    विकास की दी सौगात रु 84.69 लाख रुपए के कुल 6 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भवन में लगे स्वास्थ्य, आजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का भी किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक