Ro no D15139/23

01 से 07 सितम्बर 2025 तक प्रदेशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिलेभर में विविध गतिविधियां आयोजित

अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2025/ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार 01 से 07 सितम्बर 2025 तक प्रदेशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।  कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। इस साक्षरता सप्ताह का उद्देश्य “उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और सभी वर्गों को साक्षरता अभियान से जोड़ना है।

साक्षरता सप्ताह के द्वितीय दिवस 02 सितम्बर 2025 को जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशालाओं, सम्मेलनों एवं सेमिनारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में एनवीएस, केवीएस, एनवाईकेएस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने जानकारी दी कि यह सप्ताह न केवल साक्षरता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों को शिक्षित बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं नवाचार आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी युवाओं, शिक्षकों तथा स्वयंसेवी संगठनों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तृतीय दिवस 03 सितम्बर 2025 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में साक्षरता संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा स्व-सहायता समूहों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत