Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

ग्राम पंचायत स्तर पर तय हुए लक्ष्य, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सातों विकासखंडों के सीईओ, पीओ, तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर शामिल उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता गरीब परिवारों को समय पर पक्के आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत 30 सितम्बर 2025 तक 507 आवास, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 अक्टूबर तक 7,885 आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 30 सितम्बर 2025 तक 423 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है।

जिला सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी सचिवों को ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन पंचायतों में प्रगति धीमी है, वहां के सचिवों को कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की और चेतावनी दी गई कि यदि सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तकनीकी सहायकों और ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और निर्माण कार्य की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया।

सीईओ ने स्पष्ट कहा कि योजना की वास्तविक सफलता तभी होगी जब पात्र ग्रामीण समय पर अपने पक्के घरों में रहने लगें। इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई है और प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाएगी।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट