Ro no D15139/23

एमएसएमई इकाइयों को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम – 13 अक्टूबर को कार्यशाला का आयोजन

धमतरी । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तिकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला 13 अक्टूबर 2025 को जिला पंचायत सभा कक्ष, धमतरी में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर (BDSP) और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसे सरकारी पोर्टल्स से जोड़ना है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके।

कार्यशाला की प्रमुख विशेषताएँ:

• GeM पोर्टल पर पंजीकरण एवं निविदाओं में भागीदारी की जानकारी

• उत्पाद कैटलॉग विकास एवं डिजिटल ब्रांडिंग के तरीके

• MSME इकाइयों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों की जानकारी

• ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर विपणन रणनीतियाँ और डिजिटल मार्केटिंग की तकनीकें

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भी उपस्थित रहेंगे।

जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों, कारीगरों एवं MSME इकाइयों से इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क व्यक्ति: प्रशांत चंद्राकर, महाप्रबंधक 8103718222

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल