Ro no D15139/23

अचानकमार टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर सख्त कार्रवाई

रायपुर, 5 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (firing shots) करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26 वर्ष), अनिकेत (27 वर्ष) एवं विक्रांत वैष्णव (36 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है तथा संबंधित परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए सहायक संचालक (कोर) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अवैध प्रवेश और वन्यप्राणियों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

  • Related Posts

    जिले में 1 जुलाई को 109.7 मिमी औसत वर्षा

    जशपुरनगर 01 जुलाई 2026/ जशपुर जिले में 01 जून से 01 जुलाई 2026 तक 919.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जुलाई…

    Read more

    नगर पंचायत सरगाँव में नव निर्वाचित उपाध्यक्ष पूजा कमल कौशिक को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने दी बधाई

      कहा- न. पं. सरगाँव के चहुंमुखी विकास के लिए साय सरकार करेगी हरसंभव सहयोग पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत सरगाँव में भाजपा प्रत्याशी पूजा कमल के…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन