Ro no D15139/23

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौके पर किया गया जब्त

रायपुर, 26 दिसंबर 2025/वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा अवैध कटाई, अतिक्रमण और अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रबंध संचालक के निर्देश पर सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन एवं रात्रि गश्त की जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव वन सुरक्षा पर दिखाई दे रहा है।

*अवैध रूप से रेत उत्खनन करते 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर किया जब्त*

कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्ती के दौरान अरपा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ा। यह कार्रवाई कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी-1586 में की गई। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत भरी हुई थी, जिसमें लगभग 11 घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर वाहन स्वामियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1ख) के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण क्रमांक 87/18 बनाकर वाहनों को राजसात करने हेतु अधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

*वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देता था*

जांच में यह भी सामने आया कि अवैध उत्खनन के मामलों में कई बार वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देता हैं, लेकिन चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह अभियान क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर श्री अभिषेक सिंह एवं मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल श्री सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी श्री वैभव साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान में वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।

*सतर्कता के साथ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश*

वन अपराध पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए प्रबंध संचालक श्री प्रेमकुमार ने पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को वन क्षेत्रों में इसी प्रकार सतर्कता के साथ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। आगामी वर्ष के गोपनीय प्रतिवेदन में वन सुरक्षा एवं संवर्धन में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका का उल्लेख किया जाएगा।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!