Ro no D15139/23

अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर कलेक्टर के निर्देशानुसार कड़ी कार्यवाही

उड़नदस्ता दल ने 17 प्रकरण दर्ज कर 784 क्विंटल धान किया जप्त

धमतरी । जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और निर्बाध बनाए रखने हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। कृषि, खाद्य, सहकारिता, राजस्व तथा कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों से संयुक्त रूप से गठित यह दल कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा किए जाने वाले अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर प्रभावी निगरानी रख रहा है।

उड़नदस्ता दल द्वारा 17 अक्टूबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक की कार्रवाई के दौरान मंडी अधिनियम 1972 के तहत कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए। इस अवधि में 784 क्विंटल अवैध धान जप्त कर लगभग 16 लाख 54 हजार रुपये मूल्य का धान सुरक्षित कब्जे में लिया गया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और खरीदी व्यवस्था को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जप्त धान की कार्यवाही (प्रकरणवार मात्रा):
• अजय कुमार, भखारा – 12.8 क्विंटल
• वासुदेव साहू, कोलियारी – 4 क्विंटल
• सतराम साहू, मगरलोड – 16 क्विंटल
• मोतीलाल देवांगन, अमाली – 12 क्विंटल
• उदित नारायण सिन्हा, फरसिया – 15 क्विंटल
• राजकुमार महावर/अमित ट्रेडर्स, कुरूद – 12.8 क्विंटल
• योगेश कुमार साहू, बेलरगाँव – 6.4 क्विंटल
• मुन्नालाल चंद्रवंशी, बासीखाई – 12.4 क्विंटल
• चूरामणि साहू, परसापानी – 16.8 क्विंटल
• भाऊराम साहू, झरातराई – 14.8 क्विंटल
• मिथलेश कुमार/मेसर्स सूर्या राइस मिल, देवपुर – 176 क्विंटल
• शिवकुमार कोरोम, गट्टासिल्ली – 12 क्विंटल
• चदूलाल चोपड़ा/पियूष ट्रेडर्स, बेलरगाँव – 82 क्विंटल
• रामाराव बघेल/न्यू पूजा राइस मिल, सिहावा – 105 क्विंटल
• भानुराम साहू, बेलरगाँव – 60 क्विंटल
• सीताराम साहू, घटकेल – 106 क्विंटल
• संतोष खंडेलवाल, घटकेल – 120 क्विंटल

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उड़नदस्ता दल द्वारा आगे भी इसी प्रकार सतत निगरानी एवं सख्त कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कौशल विकास सामुदायिक केन्द्र युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार परक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- वन मंत्री केदार कश्यप

    *कन्या छात्रावास और सामुदायिक भवन सहित करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण* रायपुर, 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?