Ro no D15139/23

टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 9 में सख्त कार्रवाई

मोवा अंडरब्रिज से 14 ठेले हटाए गए, आवासीय क्षेत्र में संचालित बेकरी सील

रायपुर, 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता एवं जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यपालन अभियंता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता  सैय्यद जोहेब एवं उप अभियंता  अतुल बंसल की उपस्थिति में की गई।

जनशिकायत के आधार पर मोवा अंडरब्रिज के नीचे अवैध रूप से लगाए गए 14 ठेलों को क्रेन की सहायता से हटाया गया। इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया तथा जनहित में समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

इसी क्रम में जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, मोवा में आवासीय क्षेत्र में संचालित एक बेकरी के संबंध में प्राप्त जनशिकायत को सही पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए बेकरी को सीलबंद किया गया। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि संचालित किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण प्राथमिकता है तथा अवैध कब्जे एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा तेलीबांधा में आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल

      रायपुर 30 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा परिसर में छत्तीसगढ़ सिक्ख…

    Read more

    पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारिता ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 30 मई 2026/ पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करते हुए सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी